आयकर विभाग ने कर चोरी मामले में चीनी घरेलू उपकरण फर्म हायर के परिसरों पर तीन राज्यों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है. एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी.
फिलहाल आयकर विभाग ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
सूत्र के मुताबिक, तलाशी अभियान मुंबई, पुणे और नोएडा में चलाया गया.
शुक्रवार सुबह शुरू हुई तलाशी देर रात तक चलती रही.
कंपनी ने कथित तौर पर अपनी आय छुपाई और रॉयल्टी भुगतान में कुछ विसंगतियां थीं. आईटी टीमों ने कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों के खातों और चालान की जांच की.
कंपनी ने भी अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.
0 टिप्पणियाँ