हरियाणा के यमुनानगर में छोटी लाइन स्थित दुर्गा गार्डन में फौजी गैराज एवं वाशिंग सेंटर में बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली गैराज पर काम करने वाले नौकर के कंधे पर लगी। चार राउंड गोली चलाने के बाद बाइक सवार तीनों नकाबपोश वहां से फरार हो गए।
गोली चलाने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
वहीं घायल नौकर कांसापुर निवासी रमन को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। गोली चलने के बाद डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए-वन, सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। गैराज मालिकों ने गोली चलाने वालों की पहचान किए जाने की बात कही है। उनके ही जानकार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। ऐसे में उन पर शक जताया जा रहा है। वहीं पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

गुरु नानकपुरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी जसबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसने दुर्गा गार्डन पर गैराज एवं वाशिंग सेंटर बनवाया था। इस गैराज में वह और उसका बेटा कमल बैठते हैं। शनिवार दोपहर वह अपने एक जानकार की शोक सभा में शामिल होने गया था। करीब सवार चार बजे उसके पास बेटे कमल का फोन आया कि गैराज पर किसी ने गोली चला दी है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचा।
जसबीर के बेटे कमल ने बताया कि शनिवार को मौसम खराब था। गैराज में काम भी कम था। इसलिए वह समय निकाल कर गैराज के साथ लगती कोठी में अपने एक जानकार के पास बैठा था। एक के बाद एक उसने पटाखे बजने की कई बार आवाज सुनी तो वह देखने के लिए बाहर आया। उसने देखा की गैराज के अंदर से एक नकाबपोश बाहर की तरफ भाग रहा है। बाइक पर बैठ कर तीनों नकाबपोश वहां से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी में दिख रहा है कि बाइक पर तीन युवक आते हैं। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मुंह ढका हुआ है। वह बाइक से उतरता है और कई राउंड फायर करता है। एक गोली नौकर रमन के कंधे में लगी। जब रमन को गोली लगी तो वह सोफे पर लेटा हुआ था। गोली चलाने वालों ने उसे कमल समझ लिया था। इसलिए उस पर फायर कर दिया। गोली चलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से नौ और 32 एमएम की गोली के खोल बरामद किए हैं।

0 टिप्पणियाँ