दिनांक 18.06.2023 को थाना खरखौदा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फैसल पुत्र नईम अहमद निवासी कस्बा व थाना खरखौदा जनपद मेरठ को रोडवेज बस स्टैंड की सामने वाली दुकान से पटाखों/आतिशबाजी/उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त फैसल उपरोक्त विरुद्ध थाना खरखौदा पर मु0अ0स0 270/2023 धारा 285/420 भादवि व धारा 5/9 (ख)(2) विस्फोटक अधिनियम 1884 थाना खरखौदा, मेरठ पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
फैसल पुत्र नईम अहमद निवासी कस्बा व थाना खरखौदा जनपद मेरठ ।
बरामदगी का विवरणः-
सन्डे मल्टी कलर सट, एक बाक्स में 30 पीस कुल 9 बाक्स जिसमें 270 आतिशवाजी बम्ब है व अशोक चक्र एक पैकेट जिसमें 3 पीस व एक पैकेट हाईट वट लंग लाईफ बैटरी जिसमें 10 पीस एक बक्स स्टूमैन्ट जिसमें 8 पीस है व ब्लैक कैट गोल्ड पैरो जिसमें 12 पीस है, गोरगोयियस हैन्ड पियरो 4 पीस जिसमें, मिशल देशी इण्डिया 2 पीस, आर एम एस जैड ऐरा 2 पैकेट जिसमें एक एक पीस व दो पीस खुले है बिना बाक्स के, 8 कैसमैमो- जमील आतिशवाज सटले वाले मो0न0 9719341996, 9897610185 एक हथौड़ी, 15 मीटर तार बिजली, आतिश बनाने सामग्री, बत्ती, सुथली, टैप, धागा, कागज के टुकड़े, करीब 3 किलो बारूद व अन्य सामान, बारात तैयार सुथली बम्ब व आतिशवाजी चलाने के पाँच उपकरण जिनकी लम्बाई 4 बालिस्त तीन अंगुल व दो उपकरण जिसकी लम्बाई एक बालिस्त 4 अंगुल तथा मोटाई करीब 4 इंच ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री पवन कुमार गंगवार थाना खरखौदा मेरठ ।
2. है0का0 1722 राजकुमार थाना खरखौदा मेरठ ।
3. है0का0 1668 धर्मेन्द्र सिंह थाना खरखौदा मेरठ ।






0 टिप्पणियाँ