Instagram Widget

header ads

20 जून 2023, लव राशिफल

मेष राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल।

 प्रेमी और परिवार से बेवजह की बात पर झगड़ा हो सकता है. पार्टनर काम में मशगूल रहेगा तो जिन युवक-युवतियों का ब्रेकअप हो चुका है या वे अकेले हैं या पार्टनर की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह खुशियां लेकर आएगा।

वृषभ राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में स्थिरता की कमी रहेगी। वाणी की मधुरता पार्टनर को प्रसन्न करेगी। आपकी सादगी प्रेमी का दिल जीत लेगी। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी तरह का धोखा आपके रिश्तों को तोड़ सकता है।

मिथुन राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल
चाहकर भी अपने प्रेमी के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। इस कारण मनमुटाव हो सकता है। उपहार खरीदें और ले जाएं, प्रेमी राजी हो सकता है। व्यापार में निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

आज के दिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध में धैर्य की आवश्यकता रहेगी। प्रेमी या जीवन साथी से तनाव हो सकता है, चोट लग सकती है या दुर्घटना हो सकती है। रिश्ते टूट सकते हैं। दिन की शुरुआत प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से होगी। जीवनसाथी की ज़रूरतों का ख़याल रखें, नहीं तो नाराजगी बढ़ सकती है।

सिंह राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

अविवाहित जोड़े, लव पार्टनर के लिए दिन खुशियां लेकर आया है। लोग परिवार का सहयोग करेंगे, हर तरह से अनुकूल दिन है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ में प्यार के नशे के पल बिताएंगे। किसी तरह की पाबंदी पसंद नहीं करेंगे। विदेश से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

आज पति-पत्नी में अनबन होगी। ऑफिस पार्टनर के नजदीक आएंगे। प्रेम संबंधों में विनम्रता से पेश आएं, नहीं तो माहौल बिगड़ सकता है। मित्र धोखा दे सकते हैं। लव पार्टनर के विवाह में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप किसी नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

लव पार्टनर का किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। उसे सही स्थिति के बारे में बताएं। सास-ससुर को लेकर तनाव रहेगा तो पति-पत्नी प्रेमी को परिवार से मिलाने ले जा सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी से बेझिझक अपने प्यार का इजहार करें। प्रेमी से नजदीकियां बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

प्रेम विवाह का संयोग बन रहा है। पत्नी के पुराने झगड़े सुलझेंगे। पति-पत्नी जिनके तलाक के मामले कोर्ट में चल रहे थे। उनकी स्थिति में सुधार होगा। लव पार्टनर के बीच शारीरिक संबंधों को लेकर अनबन होगी। कुछ लोगों का प्रेमी से ब्रेकअप हो सकता है। दिन अनुकूल नहीं है।

धनु राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

विवाह और प्रेम के लिए तनावपूर्ण दिन रहेगा। आपको अपने प्रियतम से बहुत लगाव है। टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें। बात करके समस्या का समाधान करें। आप अपने पार्टनर पर शक कर सकते हैं। जिसकी वजह से मारपीट हो सकती है।

मकर राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। लव पार्टनर के प्रति लगाव बढ़ेगा। अपने साथ धैर्य रखें। ऑफिस में वाद-विवाद हो सकता है। दफ्तर में आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेमी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है

कुम्भ राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। लव पार्टनर से विवाद हो सकता है। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत बिगड़ सकती है। लेकिन आप अपने लव पार्टनर से किया वादा पूरा करेंगे। धन लाभ होगा।

मीन राशि, 20 जून 2023, लव राशिफल

आपकी प्रेम कहानी में अचानक बदलाव आ सकता है, पार्टनर उदास हो सकता है. परिवार की वजह से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेमी पर विश्वास करना मुश्किल होगा, जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ