Instagram Widget

header ads

Meerut:पुलिस द्वारा पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

  थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुलहसन पुत्र मुश्ताक निवासी श्यामनगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया तथा सहअभियुक्तगण 1. आरिफ, 2. खालिद पुत्रगण हनीफ निवासी तेलीयो वाला कुँआ, मुन्नालाल मौहल्ला कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ मौके से फरार हो गये है । जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्त गुलहसन जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस मय एक मोटर साईकिल मोटरसाईकिल रजि न0 DL 7S E 8193  चैसिस न0 03E21C0381 व एक पॉलिथिन में तीन रोल (रोटी के जहर मिले हुए) व फरार अभियुक्त आरिफ की एक कार आई-20 नंबर HR 51 D 3704 चैसिस नंबर MALBM51BLLM807525 बरामद हुए है। अभियुक्त गुलहसन उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि नईम ठेकेदार जो हापुड का रहने वाला है उसने मृत पशुओ को उठाने का ठेका जिला पंचायत से ले रखा है। उसने यह संगठित गिरोह बना रखा है तथा मैं व मेरे साथी आरिफ और खालिद उपरोक्त, नईम के कहने पर जगह-जगह घूमफिरकर पशुओ को जहरीला पदार्थ मिलाकर रोटी खिला देते है जिससे पशु की 24 घण्टे के अन्दर मृत्यु हो जाती है तथा इस काम के हमे 1000/- रुपये व मोटरसाईकिल/कार तेल का खर्च मिलता है। मृत पशु की खाल को करीब 8 हजार रुपये में तथा हड्डीयो को करीब 4 हजार रुपये में तथा अगर कोई ताजा मरा पशु हो तो उसके मांस को भी बेचा जाता है। मैंने इससे पहले रोटी में जहर मिलाकर करीब 10-12 पशुओ को मार दिया है। जिसके मुझे नईम ने रुपये भी दिये है। बरामदगी के आधार पर थाना परीक्षितगढ पर मु0अ0स0 181/23 धारा 420/465/411/429/511 भादवि व 3/25 शस्त्र अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गुलहसन उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

गुलहसन पुत्र मुश्ताक निवासी श्यामनगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ ।

फरार अभियुक्तो का विवरणः-

1. खालिद पुत्र हनीफ निवासी तेलीयो वाला कुँआ, मुन्नालाल मौहल्ला कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ ।

2. आरिफ पुत्र हनीफ निवासी तेलीयो वाला कुँआ, मुन्नालाल मौहल्ला कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ ।

3. नईम पुत्र नामालूम नि0 हापुड ।

बरामदगी का विवरणः-

1. एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 

2. एक मोटर साईकिल  मोटरसाईकिल रजि न0 DL7SE 8193  चेसिस न0 03E21C0381 

3. एक कार आई 20 नंबर HR 51 D 3704 चैसिस नंबर MALBM51BLLM807525 

4. एक पोलिथिन मे तीन रोल रोटी के (जहर मिले हुए) 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह थाना परीक्षितगढ मेरठ।   

2. उ0नि0 अनिल कुमार थाना परीक्षितगढ मेरठ।  

3. है0का0 1838 कुर्बान चौहान थाना परीक्षितगढ मेरठ।

4. है0का0 1444 दिनेश तेवतिया थाना परीक्षितगढ मेरठ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ