Instagram Widget

header ads

Meerut:भाजपा नेता की मौत: खूबसूरत प्रेमकहानी का हुआ दर्दनाक अंत

 मेरठ में भाजयुमो नेता निशांक गर्ग की मौत ने समाज के सामने आपसी संबंधों में कड़वाहट की भयावह तस्वीर उजागर की है. कोई सोच नहीं सकता कि 13 साल पहले सोनिया ने जिस निशांक से मोहब्बत की थी वो इतना क्रूर भी हो सकता है.

दोनों की प्रेमकहानी का अंत इतना भयावह होगा इसको देखकर लोग चौंक रहे हैं.

भाजपाईयों से लेकर समाज के तमाम लोगों ने इस वजह से मामले से दूरी भी बना ली है. बता दें कि मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में 10 जून को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग की बॉडी बेडरूम में मिली थी. निशांक के सीने में गोली लगी थी. गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी. पत्नी सोनिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आपसी खींचतान में निशांक को गोली लगी और मौत हो गई. पुलिस ने निशांक के भाई की तहरीर पर पत्नी सोनिया के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. सोनिया से पूछताछ हो रही है. निशांक सोनिया के दो बच्चे बेटा वंश और बेटी काश्वी हैं. दोनों अभी रिश्तेदारों के पास हैं. सोनिया को पुलिस ने आशा ज्योति केंद्र में रखा है.

परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी

निशांक और सोनिया ने लवमैरिज की थी. दोनों शादी से पहले एक दूसरे को जानते थे. जान पहचान प्यार में बदली और दोनों करीब आए. निशांक गर्ग और सोनिया कुम्हार जाति से है. दोनों की जातियां अलग होने के कारण निशांक के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे. लेकिन दोनों तय कर चुके थे कि एकदूसरे से ही शादी करेंगे. इसलिए निशांक ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर सोनिया से शादी कर ली. हालांकि सोनिया का परिवार इस लवमैरिज के लिए पहले भी राजी था. लेकिन निशांक के परिवार ने लवमैरिज को स्वीकार नहीं किया. फैमिली का विरोध झेलते हुए निशांक ने सोनिया से शादी कर ली.

बच्चों को पढ़ाकर अफसर बनाने का देखा था सपना

शादी के बाद भी निशांक के परिवार ने उससे बातचीत करना छोड़ दिया. परिवार में कोई इनसे बात नहीं करता. इसके बावजूद निशांक, सोनिया साथ रहते. जीवन गुजार रहे थे. दोनों के दो बच्चे भी हुए. लेकिन निशांक की शराब पीने की आदत ने हंसते, खेलते परिवार को खत्म कर दिया. निशांक, सोनिया ने बच्चों को अच्छी शिक्षा और परवरिश देकर अफसर बनाने का सपना देखा था. लेकिन वो ख्वाब सपना ही रह गया.

शराब पीकर घर आकर करता था कलेश

पत्नी सोनिया ने बताया कि निशांक पहले से शराब पीता था. लेकिन पिछले कुछ सालों से वो लिमिट से ज्यादा ड्रिंक करने लगा. घर में बच्चों के सामने भी शराब पीता. बाहर से दोस्तों के साथ ड्रिंक करके आता. रोजाना वो शराब के नशे में धुत होकर घर आता. इसके बाद बेड पर उसके साथ मिसबिहेव करता. जब सोनिया उसकी बात नहीं मानती तो अक्सर उसे मारता, पीटता. शराब के नशे में उसे गालियां देता. वो बच्चों की खातिर निशांक की सारी बदत्तमीजी सहन कर रही थी.

नशे में बेटे के सामने की मारपीट

सोनिया ने पुलिस को बताया कि मौत वाली रात भी निशांक घर पर बेतहाशा शराब पीकर आया. उसने नशे में उसके साथ मारपीट की, उसके बाल काट दिए. उसका सिर दरवाजे में दे मारा. इससे उसे काफी चोटें लगीं. उसे खून भी निकल आया. बेटे के सामने निशांक ने उसे खूब पीटा. उसके वीडियो भी बनवाए. सोनिया ने जब उसे ये सब करने से रोका तो तमंचा उठाकर जान से मारने की धमकी देने लगा. इसी बीच दोनों की हाथापाई में ट्रिगर दबा और गोली चल गई. गोली लगने से निशांक की मौत हो गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ