Instagram Widget

header ads

Meerut:राजपूताना फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी पर डीजीजीआई की छापेमारी

  मेरठ मार्ग पर काफी समय से बंद पड़ी कपड़ा मिल स्थित राजपूताना फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कार्यालय पर डीजीजीआई (डायरेक्टरेट ऑ़फ जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस) की टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई. जीएसटी के अधिकारी अपने साथ कम्प्यूटर व दस्तावेज

अपने साथ ले गए है. 18 घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा. बताया जा रहा है कि छापेमारी में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है. हालाकि कंपनी के अधिकारी छापेमारी की बात मान रहे है ,लेकिन जीएसटी चोरी की बात से इंकार कर रहे है.

बताया जा रहा है कि डीजीजीआई की टीम दोपहर बारह बजे दिल्ली मेरठ मार्ग पर स्थित बंद पड़ी कपड़ा मिल फैक्टरी परिसर पहुंची. एक दर्जन से अधिक अधिकारी पहुंचे और जांच करनी शुरू कर दी. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजपूताना फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में प्रवेश करते ही अधिकारी ने कंपनी में काम करने वाले सभी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए. इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर के कार्यालय में लगे कंप्यूटर के सीपीयू को कब्जे में लिया गया.

दोपहर तक मौके पर जांच करने के बाद टीम ने डायरेक्टर सहित कंपनी के तीन अधिकारियों को अपने साथ मेरठ स्थित डीजीजीआई कार्यालय ले गए. उन्हें सुबह छह बजे छोड़ा गया. कंपनी के डायरेक्टर आलोक सिंघल ने बताया कि मेरठ जीएसटी की टीम ने छापा मारा था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ