Instagram Widget

header ads

Meerut:विद्युत व्यवधान को सुधार कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करेंगे, मोबाईल सचल दस्ते

 भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान से राहत देने के लिए विभाग द्वारा मोबाईल सचल दस्तों का संचालन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा बताया गया कि डिस्काम क्षेत्रान्तर्गत विद्युत व्यवधान को शीघ्र अटेण्ड कर, तत्काल फाल्ट दूर करने के लिये, मोबाईल सचल दस्ते की व्यवस्था की गयी है। मोबाईल सचल दस्ते 24x7 विद्युत लाईनों में आ रहे व्यवधान को शीघ्र अटेण्ड कर, विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करेंगे। मोबाईल सचल दस्तों के संचालन से बिजली के फाल्टों को तत्काल ठीक करने में मदद मिलेगी। मोबाईल सचल दस्तों का मेरठ के एक सर्किल, गाजियाबाद के चार एवं नोएडा के दो सर्किलों में संचालन किया जा रहा है।

विद्युत व्यवधान के त्वरित निस्तारण हेतु तत्काल प्रभाव से निगम के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) कार्यरत् है। क्षेत्रवार कन्ट्रोल रूम के नम्बर निम्नलिखित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ