उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपद मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं अमरोहा के सभी बिजलीघरों के कैश काउन्टर दिनांक 18.06.2023 (रविवार) को खुले रहेंगे।
इस सम्बन्ध में सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजलीघर पहुँचकर अपने बिजली के बिल का भुगतान करें, इसके अतिरिक्त उपभोक्ता विभाग की वेबसाईट uppcl.org अथवा pvvnl.org वेब लिंक पर जाकर बिल पेमेन्ट लिंक से घर बैठे बिजली बिलों का भुगतान कर सकते है ।
0 टिप्पणियाँ