Instagram Widget

header ads

Meerut:-वोल्टेज की समस्या से निदान के लिये,केपेसिटर बैंक चालू रखना सुनिश्चित किया जाएगा

गर्मी के सीजन में बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिये प्रबन्धन द्वारा प्रभावी कदम उठाये गये हैं। इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक, महोदया द्वारा सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि पारेषण उपकेन्द्रों से परिवर्तक का वोल्टेज रेगुलेशन के एवं वितरण परिवर्तकों की एल०टी० लाईन की रि-आर्गेनाइजेशन के माध्यम से, वोल्टेज बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पारेषण एवं वितरण उपकेन्द्रों पर स्थापित केपेसिटर बैंक को आवश्यकतानुसार ऑन-ऑफ कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपने घरों / स्थानों की अर्थिंग ठीक रखेगें तो उन्हें लो-वोल्टेज की समस्या से नही जूझना पड़ेगा। किसान भाईयों एवं दस किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ता जिनके परिसर पर केपेसिटर बैंक स्थापित है, लो-वोल्टेज की समस्या से निदान के लिये, केपेसिटर बैंक चालू रखना सुनिश्चित किया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ