Instagram Widget

header ads

Meerut:थाना नौचंदी पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से टैंट का सामान व चोरी किया साईलेंसर बरामद।

 दिनाँक 18.06.2023 को वादी चन्दप्रकाश राणा पुत्र सत्यपाल सिह राणा की तहरीर के आधार पर वादी के घर के सामने स्थित दुकान से लोहे के टैंट वाले चौकोर पिलर चोरी करने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 160/2023 धारा 379 भादवि व दिनाँक 13.01.2023 को वादी योगेश अत्रेय पुत्र मामचन्द आत्रेय की तहरीर के आधार साईलैंसर चोरी करने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 05/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था।

                 मुकदमा उपरोक्त की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अभियुक्त 1.शिवम पुत्र सोमवीर राजपूत निवासी प्रीत विहार कलौनी थाना नौचन्दी मेरठ 2. नीरज पुत्र बब्लू ठाकुर निवासी बैक कालौनी थाना नौचन्दी मेरठ को शम्भूदास के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशादेही पर चोरी किया गया माल कबाडी मौ0 नाजिम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी म0नं0 534 गली नं0 02 किदवई नगर थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ की दुकान से बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता:-

शिवम पुत्र सोमवीर राजपूत निवासी प्रीत विहार कलौनी थाना नौचन्दी मेरठ। 

नीरज पुत्र बब्लू ठाकुर निवासी बैक कालौनी थाना नौचन्दी मेरठ।

मौ0 नाजिम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी म0नं0 534 गली नं0 02 किदवई नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ।

बरामदगी का विवरण-

1. 06 लोहे के चौकोर पिलर टैंट वाले

2. दो भाग मे एक साईलैंसर (ईको एम्बुलैस)

अपराधिक इतिहास का विवरणः-

मु0अ0सं0 005/2023 धारा 379/411 भादवि थाना नौचन्दी मेरठ। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 श्री कुंवर सिह थाना नौचन्दी मेरठ।

2. उ0नि0 श्री भुवनेश कुमार थाना नौचन्दी मेरठ। 

3. है0का0 1428 अमित शर्मा थाना नौचन्दी मेरठ। 

4. का0 3103 ओमकान्त वर्मा थाना नौचन्दी मेरठ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ