टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों (Alok Industries Ltd) में तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह में यह शेयर बीएसई इंडेक्स के मुकाबले 20 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान शेयर में करीब 13 प्रतिशत की तेजी आई और भाव 17.59 रुपये तक पहुंच गया। एक जुलाई 2022 को शेयर के भाव की कीमत 22.50 रुपये पर थी। यह 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। 22 फरवरी 2023 को इस शेयर की कीमत 10.07 रुपये रही और यह 52 हफ्ते का निचला स्तर है।
कब कितना रिटर्न
आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर में तीन महीने की अवधि के दौरान 31 प्रतिशत की तेजी आई है। यह शेयर एक महीने में 25 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। हालांकि, तीन साल, दो साल, एक साल या छह महीने की अवधि में शेयर ने निगेटिव रिटर्न दिया है।
मार्च तिमाही में आलोक इंडस्ट्रीज की शुद्ध बिक्री एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 22 प्रतिशत से अधिक घटकर 1561.50 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी ने मार्च 2023 की तिमाही में 297.55 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। मार्च 2023 की तिमाही में EBITDA का स्तर 61.23 करोड़ रुपये पर रहा। 31 मार्च को समाप्त तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज मुकेश अंबानी की कंपनी है।
कपड़ा कारोबार में है कंपनी
आलोक इंडस्ट्रीज एक कपड़ा कंपनी है जिसकी कपास और पॉलिएस्टर सेगमेंट में मौजूदगी है। कंपनी वस्त्रों के निर्माण में लगी हुई है, जिसमें मरम्मत और पैकिंग चमड़ा और अन्य परिधान उत्पाद शामिल हैं। बता दें कि कपड़ा उद्योग को हाल के महीनों में बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मांग में गिरावट के कारण निर्यात में गिरावट आई है।






0 टिप्पणियाँ