Share Market Close: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार 19 जून को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 216 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 18,750 के पास बंद हुआ।
सबसे अधिक गिरावट टेलीकॉम, पावर, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। ऑटो और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि दूसरी ओर आईटी और मेटल शेयरों में कुछ तेजी का रुख रहा। इसके अलावा ब्रॉडर मार्केट में मिला जुला रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.08% गिरकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.24% की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 24,000 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 216.28 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 63,168.30 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 70.55 अंक या 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 18,755.45 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के 24 हजार करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 जून को बढ़कर 292.58 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 16 जून को 292.74 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 24 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 24 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे अधिक 2.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाइटन (Titan), आईटीसी (ITC), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.97% से लेकर 2.15% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.72% की गिरावट रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक (Axis Bank), एनटीपीसी (NTPC), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें करीब 1.22% से लेकर 1.54% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,975 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,827 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,680 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,975 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 172 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।







0 टिप्पणियाँ