Instagram Widget

header ads

UP:प्ले स्कूल में मेधावी पुरस्कृत

फोटो तेजस इंटरनेशनल स्कूल में पुरस्कृत किए गए मेधावी
 नागल। तेजस इंटरनेशनल स्कूल के घोषित आवधिक परीक्षा परिणाम में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी प्रवेश कुमार, डॉ अनुज चौधरी, ग्राम प्रधान राजकरण चौधरी, अलका चौधरी व शिप्रा कश्यप ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डॉ अनुज चौधरी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी समावेश भी जरूरी है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी होना चाहिए, मेधावियों को पुरस्कृत करने से उनका उत्साह बढ जाता है। इस दौरान डायरेक्टर हेमंत अरोड़ा ने थाना प्रभारी प्रवेश कुमार व एसएसआई ओमेंद्र मलिक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस ज्योति सचदेवा, साक्षी, किरण कश्यप, मीनाक्षी अरोड़ा, आरजू, निशा, मोनिका, प्रियंका, कश्यप, वेदिका, ज्योति अरोड़ा, रूपाली राणा, आदित्य, चित्रांश, प्रियांश, यशिका मलिक आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ