Instagram Widget

header ads

अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम में दी आग से बचाव की जानकारी

नागल। शनिवार को सोफ़िया इंटरनेशनल स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत जागरुकता को आयोजित अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी आरके सिंह व प्रतीश सिंह ने छात्र छात्राओं को आग लगने के कारण व उनसे बचाव के उपाय बताए, साथ ही अग्निशमन यन्त्रों का कैसे प्रयोग किया जाना है इसकी भी जानकारी दी प्रधानाचार्य आशीष शर्मा ने कहा कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक देश एक आपातकालीन नंबर 112 लॉन्च किया है। आप देश के किसी भी हिस्से में रहते हों, इस नंबर पर डायल करने से आपातकालीन स्थिति में पुलिस, फायर ब्रिगेड या मेडिकल की सहायता ले सकते हैं। इस दौरान केशव अग्रवाल, अर्पिता विजान, आयशा, बरखा, सुनीता, पूजा थापा, स्वाति, पलक, भारती, रजनी, उर्वशी, सोनिया, पूजा, तारिका, दिव्या, ईशा, आशु त्यागी, प्रवेश, राजेश आदि रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ