Instagram Widget

header ads

मेरठ:बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में विवाद ,जमकर चले लाठी-डंडे, पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की

मेरठ में हाईवे स्थित फैली गांव में बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। झगड़े में पिता-पुत्र के सिर फट गए। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आश्वासन देकर थाने से टरका दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम फैली सकोती टांडा निवासी वहाब के पड़ोस में इश्तियाक रहता है। एक माह पहले बकरी के बच्चे को लेकर वाहब का इश्तियाक से विवाद हो गया था। तभी से उनमें रंजिश चल रही है। आरोप है कि इश्तियाक ने नदीम दिलशाद और शबाना से मिलकर अब्दुल वहाब और उनके बेटे रागिब को पकड़ लिया। उन्होंने मिलकर पिता पुत्र की जमकर पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह पिता पुत्र को बचाया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अब्दुल वहाब अपने छोटे भाई के साथ थाने पहुंचा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने झगड़ा करने वालों का पक्ष लिया और पीड़ित परिवार को वापस भेज दिया। शनिवार को परिवार ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ