नागल। राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में 16 अप्रैल को चंदेना कोली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में एम्स ऋषिकेश के प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम भाग लेगी।
जानकारी देते हुए सेवा भारती के जिला प्रचार प्रमुख सुनील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सुधीर कुमार की प्रेरणा से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी व आर्य समाज चंदेना कोली के सहयोग से यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षित नेत्र चिकित्सकों द्वारा निशुल्क आंखों की जांच कर चश्मों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवीन अग्रोही, महिला प्रसुति चिकित्सक श्रीमती आभा अग्रोही, पूनम पांडे, डॉ प्रवीण कुमार रेड्डी, डॉ भुगन सैनी, स्वामी रामप्रकाश सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ संजय शाह अपनी टीम के साथ चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।





0 टिप्पणियाँ