Instagram Widget

header ads

दिल्ली में 10 माह के बाद कोरोना की फिर से दस्तक , बढ़ा संक्रमण का मामला

नई दिल्ली : दिल्ली में कोविड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं । करीब 10 माह के उपरांत दिल्ली में कोविड से एक | दिन में डेढ़ हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं । वहीं संक्रमण दर भी 28 प्रतिशत के पास पहुंच चुका है । खबरों का कहना है कि बीते गुरुवार को दिल्ली में कोविड के 1527 नए केस सामने आए , वहीं 909 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई , जबकि दो मरीजों ने दम भी तोड़ चुके है । दिल्ली में बुधवार को कोरोना की टेस्ट के लिए 5499 लोगों की जांच की गई इसमें 27.77 फीसदी लोग संक्रमित भी पाए गए है । दिल्ली में कोविड | के सक्रीय केस 3962 हैं । इनमें से 2212 लोग होम आइसोलेशन में और 223 मरीज हॉस्पिटल में एडमिट है । इनमें से ICU मं 97 , वेंटिलेटर पर 12 और ऑक्सीजन सपोर्ट पर 59 मरीज एडमिट है । वहीं दिनोंदिन कोरोना के बढ़ते केसों ने फिर से स्वास्थ्य विभाग से लेकर सरकार की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है । मौसमी बीमारियों ने बढ़ाई और भी मुश्किलें : दिल्ली में बढ़ते कोविड के केसों के साथ मौसमी बीमारियों ने भी समस्या | और भी ज्यादा बढ़ा दिया है । इसकी चपेट में आम लोगों के साथ बढ़ी संख्या में डॉक्टर भी आने लगे है । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) , दिल्ली , डॉ . राम मनोहर लोहिया , सफदरजंग , लेडी हार्डिंग , गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल समेत दिल्ली के 15 से अधिक अस्पतालों में बहुत डॉक्टर इस समय बीमार हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ