Instagram Widget

header ads

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद के शव को प्रयागराज मे सुपुर्दे-ए-खाक किया

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद के शव को शनिवार को प्रयागराज के कसारी - मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे - ए - खाक कर दिया गया . बेटे अतीक के जनाजे में न अतीक शामिल नहीं हो पाया और न ही शाइस्ता परवीन उसके परिवार से कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ हैं . असद के नाना , मौसा और बुआ शामिल हुई हैं . इसके अलावा कई अन्य करीबी रिश्तेदार जनाजे में शामिल हुए हैं . मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम हसन को दफनाया गया हैं . मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , गुलाम को दफनाएं जाने के दौरान उसके पिता मौजूद रहे . उसकी पत्नी सना भी कब्रिस्तान में मौजूद रहीं जबकि भाई राहिल हसन और अन्य परिजनों ने जनाजे में हिस्सा नहीं लिया . इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे . असद और उसके सहयोगी गुलाम को 13 अप्रैल को UP STF ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ