Instagram Widget

header ads

नैनीताल जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर , फिर बनाएं घूमने का टूर

नैनीताल हिल स्टेशन देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के टूरिस्टों के बीच पॉपुलर है . गर्मियों में नैनीताल में इतने सैलानी आते हैं कि पैर रखने तक की जगह नहीं होती है . दिल्ली - एनसीआर से नजदीक होने के कारण वीकएंड पर सबसे ज्यादा सैलानियों की भीड़ नैनीताल में जुटती है . देश के | कोने - कोने से टूरिस्ट गर्मियों में नैनीताल आते हैं . नैनीताल में सैलानियों की भीड़ का आलम यह है कि प्रशासन के लिए इसे संभालन मुश्किल ह रहा है . कैपिसिटी से अधिक टूरिस्ट आने के कारण नैनीताल में जाम की स्थिति भी बन जाती है . पिछले दिनों तीन - तीन घंटे तक का जाम देखने को मिला है . टूरिस्टों की इतनी आवाजाही है कि होटल फुल हो गये हैं . ऐसे में नैनीताल घूमने वालों के लिए अब प्रशासन ने कुछ नये नियम लागू | किये हैं . ये नियम इसलिए लागू किये गये हैं ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके . दरअसल , हिल स्टेशनों पर जब ज्यादा भीड़ हो जाती है कि तो न ही घुमक्कड़ी का आनंद आता है और न ही टूरिस्ट सही से घूम पाते हैं . सैलानियों की भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए नैनीताल में | बाइक की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है . नैनीताल में प्रवेश के लिए टूरिस्टों को हल्द्वानी कालाढुंगी रोड लेना होगा और बाहर निकलने के लिए | सैलानी पटवाडांगर से बेलबसानी होते हुए जाएंगे . पार्किंग फुल होने के बाद टूरिस्टों के वाहनों को रुसी बाईपास और नारायण नगर में पार्क करवाए जाएंगे . जहां से नैनीताल तक टूरिस्ट शटल सेवा लेंगे . नैनीताल में टूरिस्टों के लिए पानी से लेकर पुलिस इंतजाम और शौचालय तक क सारी सुविधाएं होंगी . टूरिस्टों के वाहनों की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरों के जरिए होगी . माल रोड में नो पार्किंग जोन रहेगा . नैनीताल में टूरिस्ट सि रजिस्टर्ड होटल ही बुक कर पाएंगे . पंगोट जाने वाले वाहनों को सीधा भेजा जाएगा . नैनीताल सैलानियों का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट है . झीलों और पहाड़ों से घिरे नैनीताल को भारत का स्विट्जरलैंड कहते हैं . यहां की वादियां और शांत वातावरण सैलानियों को बेहद पसंद आता है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ