Instagram Widget

header ads

नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर देसी कट्‌टे से किया फायर

 सेवर थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार दोपहर घर से निकली नाबालिग लड़की (17) को पड़ोसी युवकों ने किडनैप कर गैंगरेप करने की कोशिश की। लड़की जोर-जोर से चिल्लाई तो आवाज सुनकर भाई पहुंचा।

भाई ने बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपिताें ने देसी कट्‌टे से उस पर फायरिंग कर दी। युवक के पैर में छर्रे लगे। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सेवर थाना इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि फायरिंग में घायल हुए युवक (18) को आरबीएम अस्पताल (भरतपुर) में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सेवर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

आरबीएम हॉस्पिटल लाए गए युवक ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन दोपहर 2.45 बजे शौच के लिए जंगल की तरफ गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप की कोशिश की। बहन चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा। उसे देखते ही आरोपित लड़के बहन को छोड़कर अपने घर भाग गए और छत पर चढ़ गए।

कुछ देर में घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर 3.30 बजे हम बहन को लेकर घर जा रहे थे कि छत से आरोपिताें ने देसी कट्‌टे से फायर कर दिया। मेरी जांघ में छर्रे लगे। घटना की सूचना सेवर थाना पुलिस को दी। परिजन शाम काे आरबीएम अस्पताल लेकर आए।

सेवर थाना इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवक एक मकान की छत पर नजर आ रहे हैं। वहीं गली में टीशर्ट पहने एक युवक लड़कों की तरफ पत्थर फेंक रहा है। गाली-गलौज भी की जा रही है। इस दौरान गोली चलने की आवाज आती है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ