पंजाब के अमृतसर के कस्बा मेहता के गांव खब्बे राजपूतां में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए 15 साल के नाबालिग गुरसेवक सिंह के हत्यारे को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
Paytm
PhonePe
Gpayपंजाब के अमृतसर के कस्बा मेहता के गांव खब्बे राजपूतां में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए 15 साल के नाबालिग गुरसेवक सिंह के हत्यारे को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
आरोपी का नाम कुलबीर सिंह था और पुलिस उसे हथियार रिकवर करने के लिए उसकी निशानदेही पर लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर छुपाई हुई पिस्तौल निकाली और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई तो आरोपी को गोली लगी। इससे वह जख्मी हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मुताबिक जिला देहाती पुलिस गत दिवस ही आरोपी कुलबीर सिंह को गुरसेवक सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया था कि वारदात के बाद उसने पिस्तौल गांव खब्बे राजपूतां में एक खेत के पास छुपाई थी। पुलिस शुक्रवार दोपहर को उसे पिस्तौल रिकवरी के लिए गांव लेकर गई। पुलिस की अगुवाई में आरोपी खुदाई करने लग पड़ा। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकाला और मौका पाकर पुलिस पर गोली चला दी।
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। वहीं उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
गौर हो कि 10 मार्च को गांव में फुटबाल का मैच रहा था। जिसमें गुरसेवक सिंह भी खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से गुरसेवक की मौत हो गई थी। जबकि छुट्टी पर आया भारतीय सेना का जवान भी गोली लगने से घायल हुआ था।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ