मुरादाबाद। जिले के थाना मैनाठेर पुलिस ने गांव डींगरपुर में घर में घुसकर मारपीट करने के मुकदमे में नामजद आरोपित हिना को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर निवासी नासिर का उसके भाइयों से साझे के ट्रक को लेकर विवाद हो गया था।नासिर का आरोप है कि उसके भाई कासिम, जाबिर, साजिद और उनकी पत्नियां सना, परवीन और हिना घर में घुस आए। आते ही इन लोगों ने मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपित कासिम और साजिद ने हाथ पकड़ लिए और जाबिर ने चाकू से नासिर के गले पर वार किया, लेकिन खुद का बचाव करने पर उसके दाहिने हाथ की हथेली में लगा। इसके अलावा आरोपितों ने जान से मारने की नियत से गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया।थाना मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपित महिला हिना को शनिवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। घटना के शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ