जिला कुल्लू में एक स्कूल के अध्यापक पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। वहीं अभिभावक इस घटना के बाद सकते में है। घटना का पर्दाफाश शनिवार को उस दौरान हुआ जब महिला पुलिस थाना में शिकायत मिली कि एक मिडल स्कूल में कुछ बच्चियों से अश्लील हरकतें की गई हैं।आरोप है कि एक अध्यापक स्कूल की बच्चियों का यौन उत्पीडन कर रहा है।पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के बयान के आधार पर स्कूल के अध्यापक के विरुद्ध 75 बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।





0 टिप्पणियाँ