Paytm
PhonePe
Gpayठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह इलाके के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। आरोप है कि तीन मई को मोहल्ले की ही एक युवती उसे नगर के होलिका मंदिर ले गई। मंदिर में पहले से ही मौजूद उत्तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मौजूद था। युवक ने उसके साथ संबंध बनाए।
युवती के अनुसार शिकायत करने पर आरोपित युवक ने आठ मई को ठाकुरद्वारा के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हिंदू-रीति रिवाज से शादी करने का रजिस्ट्रेशन करा लिया। आरोप है कि प्रेमी युवक ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही एक गांव निवासी फुफेरे भाई को अपने घर बुलाया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में अपने बयान दर्ज कराये हैं।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ