Instagram Widget

header ads

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था 19 बेड का अस्पताल, हास्पिटल संचालक पर केस


 मुरादाबाद, 18 मई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रामपुर रोड पर शनिवार को 19 बेड का एक अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता मिला। मामले उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर थाना कटघर पुलिस ने आरोपित हास्पिटल संचालक मुगलपुरा निवासी डॉ. शकील अहमद के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट और धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया।

डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक शिकायत के बाद उनकी टीम ने कटघर के रामपुर रोड स्थित सनराईस अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान आस मोहम्मद नाम का युवक जिसकी शैक्षिक योग्यता डी-फार्मा है। वह कटघर क्षेत्र में रामपुर रोड पर मेडिकल स्टोर चलाता है। वहां एक एएनएम का कोर्स की एक युवती भी नर्सिंग का काम करती पाई गई। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर संचालित पाया गया। जबकि ओटी कल्चर संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिले। अस्पताल में हास्पिटल संचालक बीयूएमएस शकील अहमद लैब संचालित करते पाए गए। लैब में भारी मात्रा में ब्लड के सैंपल भी पाए गए। अस्पताल में दो प्राइवेट बेड, जनरल वार्ड में 15 बेड, ईमरजेंसी वार्ड में दो बेड मिले। डिप्टी सीएमओ बताया कि आरोपित संचालक से अस्पताल के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो पता चला कि यह अस्पताल सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा था।

थाना कटघर एसएचओ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपित हास्पिटल संचालक डॉ. शकील अहमद के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट और धोखाधड़ी के आरोप में आज केस दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ