Paytm
PhonePe
Gpayफास्टैग में 930 रुपये होने पर भी बदतमीजी
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर निवासी संदीप चौधरी ने बताया वह गुरुवार को कार से बुलंदशहर गए थे। छिजारसी टोल प्लाजा पर फास्टैग से 165 रुपये का टोल काटा गया। उसी दिन वह रात में शास्त्रीनगर लौट रहे थे। टोल प्लाजा पहुंचने पर फास्टैग को ब्लैक लिस्ट में बता दिया गया, जबकि फास्टैग में 930 रुपये थे। टोल कर्मचारी ने दोगुना टोल की मांग की। फास्टैग में पैसा होने की बात कहने पर भी उनकी मदद नहीं की गई। उनका आरोप है कि दोगुना टोल देने से इनकार करने पर टोल कर्मचारी बदतमीजी करने लगा। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत दर्ज कराई।
शुल्क के लिए गाड़ी को काफी देर खड़ा रखा
अवंतिका निवासी अशोक शर्मा ने बताया वह कुछ दिन पहले कार से हापुड़ गए थे। छिजारसी टोल पहुंचने पर गाड़ी पर लगे फास्टैग को ब्लैक लिस्ट में बता दिया गया, जबकि फास्टैग में पैसे थे। टोल कर्मचारी ने दोगुना टोल की मांग की। उसे फास्टैग में पैसा दिखाया तो वह बहस करने लगा। कुछ देर बाद फास्टैग से पैसा काट लिया गया। वापसी में भी यह समस्या आई।
डासना और दुहाई टोल पर लग रहा समय
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के डासना और दुहाई टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल कटने में समय लग रहा है। कई बार बैरियर उठने में समय लगता है। ऐसे में चालकों को टोल पार होने के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। कई बार फास्टैग से स्कैन नहीं हो पाता। दोनों टोल पर इस तरह की समस्या अक्सर रहती है।
वाहनों की लाइन लग रही
फास्टैग में पैसा होने पर दोगुना टोल मांगने के विवाद में टोल लेन पर जाम लग जाता है। वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को जाम झेलना पड़ रहा है। इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।
-अरविन्द कुमार, पीडी एनएचएआई, ''टोल पर फास्टैग को ब्लैक लिस्ट में बताने संबंधी कुछ शिकायतें मिली हैं। इसकी औचक जांच कराई जाएगी। हालांकि, इस तरह की गड़बड़ी होना मुश्किल है।''
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ