Instagram Widget

header ads

रेंग रहा टाटा का यह शेयर, मालामाल करने में माहिर, आपका है दांव?

 

 शेयर बाजार में टाटा के सस्ते शेयरों में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (टीटीएमएल) का भी नाम आता है। इस शेयर ने अलग- अलग अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

हालांकि, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत एक दिन पहले के मुकाबले 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 89.51 रुपये के निचले स्तर तक आ गई। बता दें कि बुधवार को शेयर बाजार में भी मुनाफावसूली का माहौल रहा। सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया।

शेयर का 52 वीक हाई: हालांकि, टीटीएमएल शेयर का 52 वीक लो 49.80 रुपये था। टीटीएमएल के शेयर की यह कीमत मार्च महीने में गई थी। वहीं, 15 सितंबर 2023 को शेयर की कीमत 109.10 रुपये पर थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

कब कितना रिटर्न
बीएसई सेंसेक्स के मुकाबले रिटर्न को देखें तो टाटा के इस शेयर ने तीन साल की अवधि में निवेशकों को 1090 प्रतिशत तक का मुनाफा दिया है। वहीं, 5 साल की अवधि का रिटर्न करीब 2000 प्रतिशत का रहा है। हालांकि, एक साल की अवधि में मुनाफावसूली देखी गई लेकिन छह महीने की अवधि का रिटर्न एक बार फिर पॉजिटिव ही रहा।

कंपनी के बारे में: टाटा टेलीसर्विसेज एंटरप्राइज कस्टमर्स को कनेक्टिविटी और कम्युनिकेशन सॉल्युशन प्रोवाइड करती है। कनेक्टिविटी, हेल्प, क्लाउड, सिक्योरिटी, IoT और मार्केटिंग समाधान जैसी सर्विसेज के साथ यह टाटा टेली बिजनेस सर्विसेज (TTBS) ब्रांड नाम के तहत भारत में सक्रिय है। TTBS उद्यमों को इंटीग्रेटेड टेलीकॉम सॉल्युशन प्रोवाइड करता है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न: सितंबर 2023 तिमाही तक प्रमोटरों के पास कंपनी की 74.36 फीसदी हिस्सेदारी थी। कुल शेयरहोल्डिंग में टाटा टेलीसर्विसेज की हिस्सेदारी 48 फीसदी से ज्यादा थी, जबकि टाटा संस (टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी) और टाटा पावर की हिस्सेदारी क्रमश: 19.58 फीसदी और 6.48 फीसदी थी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें तो 25.64 फीसदी की रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ