Instagram Widget

header ads

बाजार के हाहाकार में भी रॉकेट बना टाटा का यह शेयर, ₹1100 तक जाएगा भाव!

 

Tata Consumer share price: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बीच भी कुछ शेयरों ने तूफानी रिटर्न दिया है। इसमें से एक शेयर टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर का था।

इस शेयर पर एक्सपर्ट भी बुलिश हैं। हाल ही में एक ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1100 रुपये के पार तय किया था।

शेयर की कीमत
निफ्टी50 पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर हरे निशान में बंद हुए। यह 1.02% बढ़कर 976.05 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई पर टाटा कंज्यूमर के शेयर 1.02% बढ़कर 976.15 रुपये पर बंद हुए। दिलचस्प बात यह है कि स्टॉक आज 1009.75 रुपये के 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। यह करीब 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी को दिखाता है।

टारगेट प्राइस क्या है
घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक टाटा के शेयर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट़्स का टारगेट प्राइस 1110 रुपये है। ब्रोकरेज ने कहा कि हम FY23-26 में 10%/15%/22% के राजस्व/EBITDA/PAT CAGR की उम्मीद करते हैं। इस वजह से टाटा के इस शेयर के लिए बाय रेटिंग को दोहराते हुए 1110 रुपये का टारगेट प्राइस देते हैं।

इन शेयरों में भी तेजी
बुधवार को कारोबार में Britannia Industries, सिप्ला, ओएनजीसी और HDFC बैंक के शेयरों में भी तेजी रही। बता दें कि ट्रेडिंग के अंत में बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 930.88 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 70,506.31 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 302.95 अंक यानी 1.41 प्रतिशत गिरकर 21,150.15 अंक पर आ गया।

ऑल टाइम हाई से फिसला

शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और जल्द ही सेंसेक्स 475.88 अंक यानी 0.66 प्रतिशत तक उछलकर 71,913.07 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। लेकिन ऊंचे स्तर पर चौतरफा बिकवाली का जोर रहने से सेंसेक्स लुढ़कते हुए 70,302.60 के निचले स्तर तक गिर गया। कारोबार के अंत में यह 70,506.31 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के साथ ही इसी तरह का रुझान देखा गया। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 139.9 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 21,593 के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। लेकिन निवेशकों के मुनाफावसूली करने से यह भी गिरकर 21,150.15 अंक पर बंद हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ