Instagram Widget

header ads

सनी देओल को देखते ही दौड़कर गले लगीं अमीषा पटेल, यूजर ने कहा- इसका दिमाग खराब हो गया


 'गदर 2' के जरिए लंबे समय बाद सनी देओल और अमीषा पटेल के खाते में हिट्स आई हैं। फिल्म की सफलता के बाद सनी देओल के पास कई प्रोजेक्ट हैं। दूसरी तरफ अमीषा पटेल देश-विदेशों में इवेंट्स में बिजी हैं।

तारा सिंह और सकीना की यह जोड़ी सालों बाद भी फैन्स के दिलों में अलग जगह बनाए हुए है। शुक्रवार को एक बार फिर से तारा और सकीना साथ दिखे। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही सनी को अमीषा देखती हैं वह उनके पास दौड़ते हुए जाती हैं और पूरी गर्मजोशी के साथ उनसे गले मिलती हैं।

सनी और अमीषा हुए स्पॉट
वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। वे अलग-अलग ट्रैवेल के लिए निकले थे। सनी देओल जा रहे होते हैं तभी अमीषा उनकी ओर बढ़ती हैं और गले लगाती हैं। अमीषा ने पिंक और ब्लू कलर का स्वेटशर्ट पहना है। इसके साथ उन्होंने डेनिम मैच किया। वहीं सनी देओल शर्ट और पैंट में कैजुअल लुक में हैं।

यूजर्स का क्या है रिएक्शन
वीडियो को देखकर ऐस लग रहा है अमीषा पटेल काफी एक्साइटेड हो गईं और वह एकदम से सनी देओल के पास जाती हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, 'अमीषा के लिए फैन मोमेंट था क्या?' एक यूजर लिखते हैं, 'अमीषा का इस उम्र में दिमाग खराब हो गया है।' एक ने कहा, 'सुपर सकीना।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ