Instagram Widget

header ads

Meerut Viral Video: दिव्य शक्तियां दिखाने 30 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा पुजारी, डाल पकड़ते ही हो गया कांड

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स 30 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हुआ है, नीचे खड़े लोग उसे नीचे उतरने को कह रहे हैं, लेकिन वो कोई चमत्कार दिखाने की बात कहते-कहते अचानक नीचे गिर पड़ता है।बताया जा रहा है कि इस शख्स को काफी चोट भी आई है। हनुमान जी का भक्त है पुजारी: दरअसल, ये पूरा मामला मेरठ के लाल कुर्ती सब्जी मंडी के लोचन प्रसाद शिव मंदिर का है। यहां का पुजारी अजय खुद को हनुमान जी का भक्त बताकर चमत्कार दिखाने के लिए 30 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ने के बाद पुजारी ने एक डाल को पकड़ा और उसपर लटकने लगा। लेकिन अचानक पेड़ की डाल टूट गई और पुजारी नीचे बनी फ़ास्ट फूड कार्नर के छप्पर से टकराता हुआ जमीन पर धड़ाम से गिर गया। टूट गई डाल, नीचे गिरा पुजारी: उधर, पुजारी को पेड़ पर चढ़कर अजीबोगरीब हरकत करते देख नीचे लोगों का हुजूम इखट्टा हो गया था। इस दौरान लोग पुजारी को नीचे उतरने के लिए भी कहते रहे, लेकिन पुजारी ने किसी की एक न सुनी। वहीं पुजारी के नीचे गिरने के बाद फौरन ही लोगों ने उसे उठाकर बेगम पुल स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालाँकि, 2 घंटे बाद पुजारी अस्पताल से घर आ गया लेकिन उसे काफी चोट लगी है। वीडियो हुआ वायरल: आपको बता दें कि मंदिर के पुजारी अजय हनुमान जी के काफी बड़े भक्त हैं। उनका मानना है कि हनुमान जी की कृपा से उनके पास दिव्य शक्तियां आ गई हैं। इसी शक्ति को देखने के लिए पुजारी बाजार में लगे पेड़ पर चढ़ गए थे। इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और पुलिस मौके पर: वहीं थाना प्रभारी नरेश कुमार के एलावा बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। बिजली विभाग ने हादसे की आशंका से तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई। लोगों का कहना है कि जब उन्होंने पुजारी से नीचे उतरने के लिए कहा तब वो ऊपर चढ़ गए। पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत: आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पहली बार नहीं है जब ये पुजारी इस तरह पेड़ पर चढ़ा है, बल्कि ये पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। 2 साल पहले भी पुजारी अजय 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया था। लोगों ने तब भी रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं माने थे और डाल पर लटक गए थे। लेकिन तब पेड़ की टहनी टूटने के बाद वह नीचे की टहनी में फंस गए थे। जिसके बाद उन्हें काफी प्रयास के बाद नीचे उतारा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ