Instagram Widget

header ads

Bigg Boss OTT 2 के विनर बनने के बाद Elvish Yadav बॉलीवुड में चलाएंगे 'सिस्टम' ! बताया अपना प्लान

नई दिल्ली| विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' दो महीने बाद खत्म हो चुका है। 14 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले था। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब ट्रॉफी किसी वाइल्ड कार्ड के हाथ लगी है।एक महीने बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने शो का पूरा सिस्टम हिला दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

बॉलीवुड में एंट्री पर बोले एल्विश यादव

एल्विश यादव ने भारी वोटों के साथ जीत हासिल की। जीत का जश्न मना रहे एल्विश ने जब मीडिया से बातचीत में कई चीजों के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस पर यूट्यूबर ने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है। जब उनका मन बनेगा तो वह जरूर बताएंगे।

क्या बिग बॉस 17 में होगी एल्विश यादव की एंट्री?

एल्विश यादव की 'बिग बॉस ओटीटी 2' की जर्नी बेहद दिलचस्प रही। ऐसे में उनके चाहने वाले उन्हें 'बिग बॉस 17' में भी देखना चाहते हैं। मीडिया संग बातचीत में एल्विश ने खुलासा किया कि वह बिग बॉस के अगले सीजन में आएंगे या नहीं। एल्विश ने बताया कि वह आने वाले बिग बॉस के सीजन में नहीं जाएंगे, क्योंकि वह काफी समय तक अपनी फैमिली से दूर रहे, लेकिन अगर उन्हें आगे कभी मौका मिला तो वह जरूर इसका हिस्सा बनेंगे।

कौन हैं एल्विश यादव?

अगर आप एल्विश यादव के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि वह एक यूट्यूबर है। उनके कई यूट्यूब चैनल्स है, जिसमें मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। एल्विश पहले अपने रोस्ट वीडियोज के लिए चर्चा में रहते थे, लेकिन अब वह ज्यादातर डेली व्लॉग्स बनाते हैं। उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। 24 साल के एल्विश गुरुग्राम में रहते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ