Instagram Widget

header ads

West Bengal Panchayat Election Violence: मालदा में हिंसा की साजिश का पर्दाफाश! 4 तमंचा और 25 राउंड कारतूस के साथ 2अरेस्ट

 कोलकाता. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के पहले बंगाल एसटीएफ ने मालदा में हिंसा की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया. मालदा से बंगाल एसटीएफ ने दो हथियार सौदागरों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चार तमंचा और 25 राउंट कारतूस जब्त किये गये.एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम लुत्फर रहमान और मोहम्मद शरीफ है. पुलिस ने इन दो आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

इनमें लुत्फर रहमान का घर रतुआ इलाके में है. वहीं, मोहम्मद शरीफ का घर उत्तरी दिनाजपुर के गोलपोखर इलाके में है. गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद स्पेशल टास्क फोर्स ने यह ऑपरेशन चलाया. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

यह घटना शनिवार रात रतुआ थाना क्षेत्र के जाननगर इलाके में घटी. गिरफ्तार लुत्फर रहमान और मोहम्मद शरीफ के पास चार एक-शॉटर और 25 राउंड कारतूस के पैकेट बरामद किए गए.

गिरफ्तार लोगों के खिलाफ रतुआ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि उन्हें गोला-बारूद कहां से मिला और किसे वह देने वाले थे.

हथियार के साथ दो तस्कर अरेस्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में गुप्त सूचना पर पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स की मालदह यूनिट की एक टीम ने जिला के रतुआ थाना अंतर्गत जननगर मोड़ पर छापेमारी की. मालदा और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल एसटीएफ द्वारा मालदा के रतुआ पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और दोनों के खिलाफ मालदा के रतुआ पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम के तहत एक विशेष मामला शुरू किया गया है.

चुनाव के पहले हिंसा की बढ़ी आशंका

22 जून को मालदा के रतुआ थाने के चांदमनी-2 ग्राम पंचायत के बालूपुर इलाके में कृषि भूमि से कई बम बरामद किए गए थे. पंचायत चुनाव से पहले मालदा में आग्नेयास्त्र और बम बरामद होने की कई घटनाएं हुई हैं. पुलिस के मुताबिक जिले भर में अवैध हथियार बरामद करने का अभियान जारी रहेगा.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान है. इसके पहले राज्य के विभिन्न इलाकों में लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं. अभी तक चुनावी हिंसा में 13 लोगों की जान गई है.

इसके साथ ही चुनावी हिंसा में लगातार हमले के आरोप लग रहे हैं. इलाकों में बम की बरामदगी हो रही है और हथियार जब्त किये जा रहे हैं और अब मालदा में चुनाव के ठीक पहले हथियारों की बरादमगी से फिर से हिंसा की आशंका को बल मिला है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ