
Paytm
PhonePe
Gpay

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उसका नाम दीपक और रोहतक जिले का रहने वाला है। वह ड्राइवर है और उसे इस काम के लिए अच्छे पैसे मिलते हैं। वह सिर्फ शराब को बार्डर से बागपत लाता है। शुक्रवार की देर रात को भी वह पिकअप में 39 पेटी हरियाणा शराब लेकर आ रहा था।
तभी खेकड़ा थाना की पुलिस ने रूटिन वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ शराब की पेटियां लग गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ