Instagram Widget

header ads

Meerut:-मुस्लिम युवक ने दोस्ती करके नर्स से किया बलात्कार

मुस्लिम युवक ने दोस्ती करके नर्स से किया बलात्कार

मेडिकल थाना क्षेत्र में एक अस्पताल की स्टाफ नर्स से मुस्लिम युवक ने दोस्ती करके बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल थाना क्षेत्र की एक युवती अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम करती है। एक युवक नईमुद्दीन ने तबीयत खराब होने पर अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर नईमुद्दीन ने नर्स से दोस्ती कर ली। नर्स ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे झांसा देकर बेगमपुल स्थित एक होटल में ले गया।

 वहां आरोपित ने नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद नईमुद्दीन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नर्स को ब्लैकमेल करने लगा। तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपित की शिनाख्त नहीं कराई और जेल भेज दिया।

हिन्दू नेता सचिन सिरोही ने शनिवार को मेडिकल थाने जाकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक पीड़िता के धारा-164 के बयान कोर्ट में दर्ज नहीं कराए हैं। आरोपित के फोन से अभी तक अश्लील वीडियो भी डिलीट नहीं किया गया है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया के अनुसार, आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। इस मामले की जांच सीओ कैंट को सौंपी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ