Instagram Widget

header ads

Meerut:-दिनदहाड़े दो लोगो की गोलियों से भूनकर हत्या,बाइक सवार बदमाशों ने की ताबातोड़ फायरिंग

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली (Shot) मार कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि मेरठ से करीब 24 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर क्षेत्र में सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे के निकट आज सुबह बाइक सवार कुछ बदमाशों ने दो लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी।

बताया गया है कि गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ कालू ई रिक्‍शा से गांव वापस लौट रहा था जिसने इस वारदात को होते हुए देखा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं जबकि हत्यारों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ