Instagram Widget

header ads

मेरठ:-नग्न अवस्था में घूमने की धमकी देने के बाद महिला का चोरी हुआ सामान बरामद

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का तकरीबन 2 वर्ष से अपने मकान मालिक के साथ विवाद चल रहा है।महिला का नाम पारुल गुप्ता है।महिला ने हमारे संवाददाता के साथ बातचीत के दौरान बताया कि उसका अपने मकान मालिक से तकरीबन 2 वर्ष से विवाद चल रहा है। महिला ने नवंबर 2022 में न्यायालय में मुकदमा डाल दिया था। तभी से मकान मालिक महिला के साथ आए दिन अभद्रता एवं मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है।महिला का आरोप है कि वह जब कल जॉब पर गई थी। तभी अज्ञात लोगों द्वारा उसके घर का सामान चुरा लिया गया। महिला ने नौचंदी थाने में कंप्लेंट की थी।वही महिला द्वारा नग्न अवस्था में घूमने की धमकी देने से बाद आज शाम महिला का चोरी हुआ सामान बरामद हो गया।वही पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। देखे वीडियो

 नग्न अवस्था में घूमने की धमकी के बाद महिला का चोरी हुआ बरामद 

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ