Instagram Widget

header ads

Meerut News: विवाहिता का शव फंदे पर मिला, पिता, बोले, बेटी ने जताई थी हत्या की आशंका, ससुरालीजनों पर केस दर्ज

 मेरठ,भावनपुर थानाक्षेत्र के शिप्रा विहार में शनिवार को मृत मिली प्रभा के स्वजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। थाने पर दी गई तहरीर में मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पति, सास व ससुर पर प्रभा की हत्या कर फंदे पर लटकाने व ससुर के बड़े भाई व दो बेटों पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को मिला था महिला का शव

प्रभा शनिवार शाम शिप्रा विहार कालोनी में मकान के ऊपरी हिस्से में वेंटीलेशन के लिए लगाए गए जाल में दो चुन्नी से बने फंदे पर लटकी मिली थी। ससुरालियों ने इस दौरान प्रभा के आत्महत्या करने की बात कही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभा के मायके वालों को घटना की जानकारी दी थी। रात 12 बजे प्रभा के पिता महेश यादव स्वजन के साथ शिप्रा विहार कालोनी मेरठ पहुंचे। उन्होंने प्रभा के शव को देखा।

प्रभा की मौत को हत्या बताया

घटनास्थल देखने के बाद उन्होंने प्रभा की मौत को हत्या बताया। थाना भावनपुर पर उन्होंने दिसम्बर 22 में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में इसमें फैसला हो गया था।

हत्या की आशंका जतायी थी

महेश यादव ने तहरीर में कहा, 28 जुलाई को प्रभा ने अपनी बड़ी बहन रेनू से फोन पर बात कर हत्या की आशंका जताई थी। प्रभा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में ससुर के बड़े भाई कर्मवीर सिंह व उनके दो बेटों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद प्रभा का शव शनिवार रात पीएम को भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ