Instagram Widget

header ads

'botox and fillers की दुकान' - ऐश्वर्या राय बच्चन को मिल रहे ऐसे ताने, इंटरनेट पर इस कदर उड़ाया जा रहा मजाक

'botox and fillers की दुकान' - ऐश्वर्या राय बच्चन को मिल रहे ऐसे ताने, इंटरनेट पर इस कदर उड़ाया जा रहा मजाक


एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि इस दौरान उन्हें अपने लुक की वजह से जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है। इस दौरान वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने खुले बाल और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया था। हालांकि, उनका आउटफिट और लुक फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और इस वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ