टीवी एक्ट्रेस और शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने इस साल मार्च में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की. दलजीत 40 साल की हैं और उनका बेटा जयडन भी है.
जयडन शालीन और दलजीत का बेटा है. शादी के तुरंत बाद, दलजीत बेटे जयडन संग केन्या शिफ्ट हो गईं, जहां निखिल अपने ऑफिस के काम से रुके हुए हैं. वहीं, निखिल की भी यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं.
इस तरह दलजीत, दूसरी शादी के बाद 3 बच्चों की मम्मी बन गई हैं. अब उन्होंने चौथे बेबी की प्लानिंग के बारे में बात की है.
दलजीत कौर हाल में केन्या से भारत आई थीं. उन्हें अपने पासपोर्ट और बेटे जयडन से संबंधित कुछ काम थे. जिसे पूरा करने के बाद वह लंदन चली गईं हैं और अब यहां तीनों बच्चों और पति निखिल पटेल संग एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने हाल में चौथी बार मां बनने और प्रेग्नेंसी के लेकर खुलकर बात की है. उनकी शादी को 4 महीने हो चुके हैं.
तीन बच्चों संग इस जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं ः दलजीत कौर
दलजीत कौर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “कुछ महीने पहले ही हमारी शादी हुई है, ऐसे में हर कपल बेबी प्लान करता है. लेकिन हम बेबी प्लानिंग नहीं कर रहे हैं. हमारे 3 खूबसूरत बच्चे हैं. और हम इस जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं. जयडन जबसे पैदा हुआ था, तबसे मैं उसके साथ हूं और अब जयडन अपनी दोनों के बहनों के साथ को एन्जॉय कर रहा है.”
दलजीत कौर-निखिल पटेल नहीं करेंगे चौथा बेबी
दलजीत कौर ने आगे कहा, “हमारे तीनों बच्चों साथ में खुश हैं. मैंने और निखिल ने अपनी लाइफ में सबकुछ एन्जॉय किया है. अब कुछ ऐसा नहीं बचा है. हम अपने बच्चों के साथ खुश हैं. हमारा पूरा परिवार खुश है.” दलजीत ने अपने बयान में साफ कहा कि उन्हें अब और बच्चे नहीं चाहिए. वह और निखिल अपने तीनों बच्चों के साथ खुश हैं.
0 टिप्पणियाँ