Instagram Widget

header ads

डॉक्टर ने मेरठ की नर्स से कर ली दूसरी शादी, हॉस्पिटल में आ धमकी, पहली पत्नी ने कर दी पिटाई

 बुढ़ाना। कसबे के एक हॉस्पिटल में चार महिलाओं ने युवती को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, तो मामला चर्चा का विषय बन गया। मामला डॉक्टर की पहली व दूसरी पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में फैमिली हॉस्पिटल चलाने वाले डॉ. कासिम ने मेरठ के सुभारती में काम करने के दौरान नर्स से प्यार की पींगे बढ़ाई। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने को विवाहित नहीं बताया था, जबकि वह पहले से विवाहित था।

मेरठ से दूसरी पत्नी हॉस्पिटल में आकर बैठ गई, तो डॉक्टर वहां से चंपत हो गया। पहली पत्नी ने हॉस्पिटल में चार महिलाओं के साथ मिलकर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। घटना में वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। घटना चर्चा का विषय बनी है।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ