चित्रकूट जिले के मानिकपुर में शिक्षक और शिष्य के बीच पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते छह महीनों से इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल के कुछ शिक्षकों के द्वारा लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था।
इसके चलते छात्रा के पेट मे अक्सर दर्द की शिकायत रहती थी।उसका इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा था। वहीं, कल शाम छात्रा ने अपने परिजनों के सामने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। बता दें कि एक कॉलेज के प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षकों पर नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीनों को थाने में बुलाया।
घटना की जानकारी होते ही थाना परिसर में सैकड़ों लोग पहुंच गए। पांच घंटे तक चली पूछताछ के बाद पीड़ित पक्ष ने दूसरी तहरीर दी। इस मामले में एक शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
लंच में प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक करते थे दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया है। कॉलेज प्रशासन ने संविदा पर नियुक्त शिक्षक को जांच होने तक पद से हटा दिया है। बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि कॉलेज में तीन माह से प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक लंच के समय नए भवन में ले जाकर उससे दुष्कर्म करते थे।
पुलिस ने तीनों शिक्षकों को थाने में बुलाया
आए दिन पेट दर्द की शिकायत होने मां ने उससे पूछताछ की, तो उसने आपबीती बताई। इस पर पिता ने पुत्री के साथ थाने आकर तहरीर दी। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने कॉलेज के प्रिंसिपल समेत तीनों शिक्षकों को थाने में बुलाया। थाने में ही पीड़िता और उसके परिजनों के सामने पूछताछ की गई।
छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद छात्रा ने माना कि आरोपी एक ही शिक्षक है। ऐसे में तहरीर के आधार पर शिक्षक शास्त्रीनगर निवासी इरशाद के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी शिक्षक संविदा पर गणित पढ़ाता है।
Read more news like this on






0 टिप्पणियाँ