Instagram Widget

header ads

UP:'पीएम को भी देर हो जाती है...',बोला दूल्हे का चाचा तो ड्राइवर ने दे दिया धक्का,फिर गाड़ी से रौंदा

 उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां शादी से वापस लौटते समय बुलेरो गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने गुस्से में दूल्हे के चाचा को धक्का दे दिया. इतना ही नहीं वो काफी दूर तक बुलेरो से घसीटते हुए ले गया.

इसके बाद रौंद कर हत्या कर दी.

ये घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास की है. 11 जून को कोलाही गांव से राजेश धर दुबे के भतीजे की बारात मिर्जापुर शहर गई थी. सुबह राजेश बुलेरो गाड़ी से परिजनों और रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे थे. गैपुरा इलाके में गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ड्राइवर अमजद से घर तक छोड़ने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया.

गाड़ी को तेज रफ्तार और लहराते हुए जा रहा था ड्राइवर

इसके बाद गाड़ी मालिक से उसकी बात करवाई गई तो वो राजी हो गया. हालांकि, उसका गुस्सा कम नहीं हुआ. वो गाड़ी को तेज रफ्तार और लहराते हुए जा रहा था. इस पर गाड़ी में बैठे दीनानाथ ने धीरे चलाने के लिए कहा, पर वो नहीं माना.

'पीएम भी लेट हो जाते हैं, देर से पहुंचेंगे तो कुछ बिगड़ेगा नहीं'

इस दौरान राजेश धर दुबे ने अमजद से गाड़ी धीरे चलाने के लिए बोला और कहा कि प्रधानमंत्री भी लेट हो जाते हैं. दस मिनट देर से पहुंचेंगे तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा. इस पर वो प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी को भद्दी-भद्दी गाली देने लगा. इसके साथ ही राजनीतिक बहस हुई तो उसने राजेश को धक्का दे दिया.

इसके बाद ड्राइवर ने उन्हें बुलेरो से रौंद दिया

वो बुलेरो का साइड मिरर पकड़कर लटके रहे और गाड़ी रोकने की गुहार लगाते रहे. मगर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी. बीस मीटर तक घिसलते हुए जाने के बाद, उनका हाथ छूट गया. इसके बाद ड्राइवर ने उन्हें बुलेरो से रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर विंध्याचल कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ