घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
Karnal : घरौंडा खंड में खेत में पानी देकर वापस घर रहे किसान की सिर पर डंडों से वार कर हत्या (killing) कर दी गई।
जबकि उसके दो साथियों ने मौके से भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक वाहन चालक के साथ भी मारपीट की और वह घर में भी तोड़फोड़ कर आया था। आरोपित नशे में धुत्त था। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पीर बडौली गांव निवासी 48 वर्षीय रमेश अपने साथी राजबल व राजेश के साथ सदरपुर गांव के पास स्थित अपने खेत में सुबह 3 बजे पानी देने गया था। इन तीनों के खेत साथ-साथ ही हैं। जब तीनों बाइक पर सवार होकर वापिस अपने घर की ओर चले तो रास्ते में सदरपुर निवासी जेबा अपने साथियों के साथ आ गया। उसके हाथ में डंडा था। उसने डंडे से रमेश के सिर में वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच रमेश के दोनों साथी मौके से जान बचाकर भाग गए। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मृतक के दोनों साथियों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ हालत में रमेश को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। जहां चिकत्सिकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मौके से फरार होने के बाद आरोपित जेबा ने रास्ते में एक वाहन चालक से भी मारपीट की और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो वह भरतपुर गांव के मंदिर में जाकर छिप गया और वहां भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मंदिर में जाकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित नशे में धुत्त थ और सबसे पहले उसने अपने घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद वह घर से बाहर आ गया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।






0 टिप्पणियाँ