Instagram Widget

header ads

UP:पति ने पत्नी को चलती कार से फेंका, एक दिन पहले हुआ था झगड़ा

 नोएडा कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर चलती कार से फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रविवार देर रात गेझा गांव के पास चलती कार से उसको फेंक दिया और फरार हो गया। चोट लगने के बाद पीड़िता राहगीरों की मदद कोतवाली फेज-दो पहुंची।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी का कहना है कि एक महिला कोतवाली में आकर पति के खिलाफ शिकायत दी है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका पति ग्रेटर नोएडा के बीटा दो सेक्टर में रहता है।

महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

रविवार रात को पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सेक्टर-63 स्थित मायके पहुंचाने की बात कह कर पति उसे साथ ले आया और रात के अंधेरे में चलती कार से फेंक कर फरार हो गया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ