Instagram Widget

header ads

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

 हरदा :Newly married woman committed suicide : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता के आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं आत्महत्या की घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Newly married woman committed suicide : मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले युवती की शादी हुई थी और अब उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने युवती के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही लड़की के घर वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मृतिका के पति और ससुर को हिरासत में लिया है और जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ