Instagram Widget

header ads

Meerut:-नफीस हत्याकांड कत्ल का बदला लेने को भाजपा कार्यकर्ता के भाई की हत्या

 मेरठ परतापुर इलाके में बिजली बंबा पर जिस युवक की हत्या की गई, उसकी पहचान जैदी फार्म निवासी भाजपा कार्यकर्ता के भाई नफीस के रूप में हुई है. नफीस सात साल से गाजियाबाद में रह रहा था और 30 मई को कचहरी में हत्या के मुकदमे में पेशी पर आया था. नफीस की लाश बिजली बंबा रोड पर खेत में मिली. परिजनों ने आरोप लगाया है जिस हत्याकांड में नफीस आरोपी था, उसी पक्ष ने बदला लेने के लिए कत्ल किया है. परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

बिजली बंबा रोड पर मिल्लत होम कॉलोनी के पीछे शाम एक युवक की लाश मिली थी. मृतक की पहचान नफीस पुत्र हनीफ निवासी जैदी फार्म नौचंदी के रूप में हुई. नफीस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पिछले सात साल से गाजियाबाद की गरिमा गार्डन कॉलोनी में रह रहा था. 30 मई को नफीस मेरठ आया था.

नफीस और उसके भाइयों पर 2010 में हुई सईद की हत्या का आरोप है. 30 मई को कोर्ट में इसी मामले में पेशी थी. नफीस के भाई आस मोहम्मद ने बताया दोपहर तीन बजे नफीस गाजियाबाद जाने की बात कहकर कचहरी से निकल गया था. रात पुलिस ने नफीस की लाश मिलने और हत्या की सूचना दी. परिजनों ने थाने पहुंचकर पहचान की.

भाई ने दी हत्या की तहरीर आस मोहम्मद ने बताया नफीस की हत्या की तहरीर दी गई है. सईद पक्ष पर हत्या का बदला लेने के लिए नफीस का कत्ल करने का आरोप लगाया है. परतापुर पुलिस को एहसान, इरफान, सलाउद्दीन और अमीरूद्दीन के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया है. एक आरोपी नौशाद का नाम भी सामने आया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ