Instagram Widget

header ads

Meerut:-गर्भवती महिला को जिंदा जलाने का प्रयास , मेरठ रेफर

 दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर सुजती गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया।यहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।

शामली जनपद के गांव अकबरपुर सुन्हैटी थाना कैराना निवासी पूजा ने दोघट थाने पर तहरीर में बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को ससुर, सास, दो ननद, पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे खींचकर घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए और कमरे में आग लगा दी। वह बमुश्किल आग से निकली। इस दौरान वह झुलस गई। पड़ोसियों ने महिला के मायके में सूचना दी तो उसका भाई पुष्पेंद्र दोघट थाना पुलिस को साथ लेकर ससुराल पहुंचा। पुलिस ने महिला को बिनौली सीएचसी पर भेजा जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दोघट देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ