आज दिनांक 17.06.2023 को थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर
की सूचना पर अभियुक्त सुऐब पुत्र शहजाद निवासी समर गार्डन एक मिनारा
मस्जिद के पास आदिल मेडिकल स्टोर थाना लिसाडी गेट मेरठ को 60 फुटा
रोड चौराहा एक मिनारा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि
दिनांक 16.06.2023 को अभियुक्त द्वारा थाना लिसाडी गेट निवासी वादी के
घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली गलौच कर मारपीट करना
व छेडछाड कर कपडे फाड देने के सम्बन्ध में अभियुक्त सुऐब के विरुद्ध थाना
लिसाडी गेट पर मु0अ0सं0 387/23 धारा 323/504/354/354ख/452
भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही कर
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.सुऐब पुत्र शहजाद निवासी समर गार्डन एक मिनारा मस्जिद के पास आदिल
मेडिकल स्टोर थाना लिसाडी गेट मेरठ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 387/23 धारा 323/504/354/354ख/452 भादवि व 7/8
पोक्सो अधिनियम थाना लिसाडी गेट मेरठ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 अजय शुक्ला
2.है0का0 1118 अमित कुमार
3.है0का0 1340 उमेश भाटी
0 टिप्पणियाँ