Instagram Widget

header ads

थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा चोरी की एक पायल, एक चैन व 700 रुपये सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

 आज दिनांक 17.06.2023 को थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शादाब उर्फ मोटा पुत्र नफीस निवासी 60 फुटा रोड अब्दुल्ला बिल्डिंग मेटेरियल के सामने वाली गली में समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ को चोरी की एक सफेद धातु की पायल, एक पीली धातु की चैन व कुल 700/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 04/05 मार्च 2023 की रात में वादी अब्दुल जब्बार पुत्र स्व0 मौहम्मद जाहिद निवासी गली नं0 1 शालीमार गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ के घर में अज्ञात चोर द्वारा चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना लिसाडी गेट पर मु00सं0-136/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त शादाब उर्फ मोटा का नाम प्रकाश में आया जिसको आज गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुए अन्य आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1.शादाब उर्फ मोटा पुत्र नफीस निवासी 60 फुटा रोड अब्दुल्ला बिल्डिंग मेटेरियल के सामने वाली गली में समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ।

बरामदगी-

1.एक सफेद धातु की पायल, एक पीली धातु की चैन, कुल 700/- रुपये

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1.मु00सं0 136/2023 धारा 380/411 भादवि थाना लिसाडी गेट मेरठ

2.मु00सं0 261/22 धारा 380/411/427/457 भादवि थाना खतौली मुजफ्फरनगर

3.मु00सं0 296/22 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना खतौली मुजफ्फरनगर

4.मु00सं0 297/22 धारा 414 भादवि थाना खतौली मुजफ्फरनगर

5. मु00सं0 298/22 धारा 414 भादवि थाना खतौली मुजफ्फरनगर

6. मु00सं0 303/22 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खतौली मुजफ्फरनगर

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.0नि0 सूर्यदीप सिंह, है0का0 346 विजय प्रताप सिंह, है0का0 1622 दानवीर सिंह , का0 2390 सिद्धान्त कुमार, चालक है0का0 1252 पुष्पेन्द्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ